जंगल के रास्ते स्पेन जाते मुकेरियां के नौजवान की बर्फ में धंसने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 08:13 AM (IST)

मुकेरियां(नागला): रोजी-रोटी कमाने हेतु युक्रेन के जंगल के रास्ते स्पेन जाते वक्त मुकेरियां के नौजवान की बर्फ में धंसने से मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी उनके पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि एजैंटों की धोखाधड़ी का शिकार बने मृतक नौजवान बलविंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मोहल्ला तिख्खोवाल (मुकेरियां) को स्पेन भेजने हेतु निश्चिल उर्फ सिम्मी से 12 लाख रुपए में बात हुई थी। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि एजैंट ने बलविंद्र सिंह को सीधा स्पेन भेजने की बजाय यूक्रेन की फ्लाइट करवा दी। 4 फरवरी 2019 को अंतिम बातचीत में मृतक बलविंद्र सिंह ने अपने बड़े भाई को बताया कि यहां से एजैंट उसे तथा एक अन्य नौजवान जो कि जालंधर का निवासी है, दोनों को जंगल के रास्ते स्पेन ले जा रहेथे तथा इस बातचीत के उपरांत बलविंद्र सिंह का कोई फोन नहीं आया। मोहल्ला निवासी हरजीत सिंह लवली एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को मृतक नौजवान की माता को कुलविंद्र सिंह निवासी खुरला किंगरा (जालंधर) जोकि स्पेन जाने हेतु यूक्रेन से जंगल के रास्ते मृतक बलविंद्र सिंह के साथ था, का फोन आया कि 5 फरवरी 2019 को वह तथा बलविंद्र सिंह यूक्रेन से बार्डर पार करके पौलेंड गए थे, जहां बलविन्द्र की बर्फ में धंसने से मृत्यु हो गई। 

हैरानीजनक बात यह है कि एजैंट सिम्मी जिसको यह भी नहीं मालूम था कि बलविन्द्र की यूक्रेन के जंगल में मौत हो चुकी है, ने मृतक के परिवार को झांसे में लेकर 9 फरवरी को 16 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिए। मृतक बलविंद्र सिंह का शव आज 2 महीने 15 दिनों के उपरांत घर पहुंचा, जिसे देखकर पारिवारिक सदस्यों के आंसू नहीं थम रहे थे। वहीं पूरे मोहल्ले में नौजवान की हुई मृत्यु से कोहराम मचा हुआ था। मृतक नौजवान बलविंद्र सिंह का आज प्रात: मुकेरियां की शिवपुरी (नजदीक भंगाला चुंगी) में अंतिम संस्कार कर दिया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News