घर पर खाना बनाते समय कुकर ब्लास्ट, महिला झुलसी

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 07:25 PM (IST)

गरली (रविंद्र): निकटवर्ती गांव कूहना चौक में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक जोरदार धमाके के साथ एक कुक्कर फट गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजीव सिंह की पत्नी अपनी रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक गैस पर रखा कुक्कर फट गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। वहीं किचन में रखा तमाम कीमती सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित राजीव सिंह ने बताया कि उनके घर पर मेहमान आए हुए थे और दोपहर एक बजे मेरी पत्नी उनके लिए खाना बना रही थी।

उसने ज्यों ही कुकर में सब्जी डालकर उसका ढक्कन बंद किया ही था कि थोड़ी देर बाद ही यह कुकर बुरी तरह ब्लास्ट होकर दोफाड़ हो गया। गनीमत रही कि कुक्कर फटते समय राजीव की पत्नी रसोईघर की दूसरी ओर प्याज-टमाटर आदि काट रही थी अन्यथा जानमाल का भी नुक्सान हो सकता था, लेकिन इस हादसे में राजीव की पत्नी बाजू, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर गर्म सब्जी गिरने से झुलस गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News