पति पर अवैध संबंध व देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 03:12 PM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): कोसली गांव की एक विवाहिता ने दिल्ली के पटेल नगर निवासी अपने पति सहित 5 ससुरालजनों पर दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। विवाहिता हिना पुत्री संजय के अनुसार उसका विवाह 15 फरवरी 2012 को दिल्ली के सतीश पुत्र ओमप्रकाश से हुआ था। विवाह के बाद उसका पति सतीश, ससुर ओमप्रकाश, सास बाला, देवर गौरव व ननद आशु ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

विवाहिता ने अपने पति पर उसकी चचेरी बहन से नाजायज संबंधों के साथ-साथ देवर गौरव द्वारा उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया है। हिना के अनुसार जुलाई 2016 में उसने मायके में ही रहते हुए एक पुत्र को जन्म दिया जिसके बाद वह ससुराल गई। उसका आरोप है कि उसका पति सतीश उसकी चचेरी बहन को दिल्ली ले गया तथा उसके साथ घर से अलग रहने लगा। जुलाई 2018 में उसके ससुरालवालों ने नाबालिग पुत्र के साथ घर से निकाल दिया।

कोसली मायके में आने के बाद उसने मामले की शिकायत महिला थाना रेवाड़ी में दी। जहां सभी आरोपियों को बुलवाया गया तथा उसके पति ने अपनी गलती मानते हुए यह आश्वासन दिया कि वह उसे परेशान नहीं करेगा व अपने नाजायज संबंधों को खत्म कर देगा लेकिन समझौते के बाद ससुराल जाने पर उनके अत्याचार पुन: शुरू हो गए तथा एक माह बाद सितम्बर 2018 में उसे दोबारा घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद से वह अपने मायके कोसली में ही रह रही है। कोसली पुलिस ने महिला थाना की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static