Tanda Medical College में वारदात, प्रेम-प्रसंग में MBBS के छात्र-छात्रा ने काटीं नसें

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 11:25 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): वीरवार शाम कांगड़ा पुलिस ने एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के एक प्रशिक्षु छात्र व छात्रा के खिलाफ  आत्महत्या के प्रयास का मामला धारा 309 के तहत दर्ज किया है। डी.एस.पी. कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर युवक व युवती डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों ही कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं। दोनों में कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उनकी आयु लगभग 20 साल है। पुलिस के अनुसार शाम को दोनों में मोबाइल पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अपनी-अपनी नसें काटने की धमकी फ ोन पर दे दी। इसके उपरांत उन्होंने अपनी-अपनी नसें काट लीं।

साथियों ने पहुंचाया आपातकालीन विभाग

दोनों प्रशिक्षु डॉक्टर अपने-अपने होस्टल में थे। नसें काटने के बाद उन्हें उनके साथी, जो उस समय होस्टल में मौजूद थे तुरंत आपातकालीन विभाग में उपचार के लिए ले गए। डी.एस.पी. विनोद धीमान के अनुसार पुलिस ने धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों का इलाज टांडा में चल रहा है। दोनों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News