गजब है MP: शिवराज सरकार ने हत्याकांड मामले में साध्वी प्रज्ञा को किया था गिरफ्तार, अब करेंगे प्रचार

4/18/2019 1:28:04 PM

भोपाल: एमपी में कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह को मात देने के लिए भाजपा ने साध्वी का सहारा लिया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि, प्रदेश की शिवराज सरकार ने आरएसएस के प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दो बार गिरफ्तार किया है। भोपाल में चुनाव बड़ा मजेदार होगा। जिस शिवराज सिंह चौहान की पुलिस ने प्रज्ञा ठाकुर को हत्या का आरोपी मानकर दो बार गिरफ्तार किया, वही प्रज्ञा ठाकुर के लिए वोट मांगेंगे।


PunjabKesari


दरअसल भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा नहीं संघ के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा हैं। प्रज्ञा ठाकुर पर कई गंभीर आरोप लगे, लेकिन किसी भी मामले में उन्हें अभी तक सजा नहीं हुई है। यह सही है कि सरकार बदलते ही प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ चल रही जांच भी बदल जाती है।
 

PunjabKesari
 

ये है सुनील जोशी हत्याकांड मामला
संघ के प्रचारक सुनील जोशी की 29 दिसम्बर 2007 को देवास में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर को 23 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया। प्रज्ञा ठाकुर के अलावा भी अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। 25 मार्च 2009 को पुलिस अधीक्षक देवास के आदेश पर इस मामले में खात्मा क्रमांक 12/25-5-2009 लगा दिया गया। एक साल बाद 9 जुलाई 2010 को शिवराज सरकार ने इस मामले को पुन: खोला और नए सिरे से विवेचना शुरू की गई। शिवराज की पुलिस ने 26 फरवरी 2011 को इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर को फिर से गिरफ्तार किया। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर पहले से ही मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में एनआईए की हिरासत में थीं।

PunjabKesari

एमपी पुलिस ने इस मामले में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश से कई आरोपियों की गिरफ्तारियां कीं। 2011 में इंदौर हाईकोर्ट के निर्देश पर यह जांच एनआईए को दे दी गई। केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद एनआईए ने अपनी जांच की दिशा मोड़ दी। 19 अगस्त 2014 को भोपाल कोर्ट में एनआईए ने चालान पेश किया। बाद में यह केस देवास जिला न्यायालय में ट्रांसफर हुआ। 1 फरवरी 2017 को देवास के एडीजे राजीव कुमार आप्टे ने सभी 8 आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News