होशियारपुर जाने वाले DMU का प्रैशर हुआ लीक, यात्री सहमे

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 12:45 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी होशियारपुर जाने वाली डी.एम.यू. का अचानक एयर ब्रेक प्रैशर लीक होने लगा जिससे जबरदस्त आवाज आने लगी। ट्रेन में सवार यात्री सहम गए और ट्रेन से उतर कर बाहर की ओर भागने लगे।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीक हुए प्रैशर को ठीक किया जिसके बाद डी.एम.यू. को होशियारपुर के लिए रवाना किया गया। दूसरी तरफ सुबह 6.35 पर सिटी स्टेशन से डी.एम.यू. होशियारपुर के लिए रवाना हुई। डी.एम.यू. की बीच रास्ते ब्रेक पाइप लीक हो गई। ब्रेक पाइप लीक होने की वजह से डी.एम.यू. वहीं पर रुक गई।  

सूचना मिलने पर जालंधर डी.एम.यू. शैड से स्टाफ के साथ एक डीजल इंजन भी भेजा गया ताकि उससे डी.एम.यू. को वापस लाया जा सके। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पाइप को बदला तो वह स्टार्ट हो गया और डी.एम.यू. को रवाना कर दिया गया। वापसी पर डी.एम.यू. के साथ डीजल इंजन को वापस लाया गया। उल्लेखनीय है कि डी.एम.यू. की प्रॉपर रखरखाव ना होने की वजह से कई बार इस तरह की समस्याएं पेश आ रही हैं क्योंकि ज्यादातर डी.एम.यू. इंजन की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News