खुर्शीद हत्याकांड के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 05:03 PM (IST)

राई (स.ह.): पानीपत के खुर्शीद हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को मोहित व विवेक निवासी मल्हा माजरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

गौरतलब है कि गांव मल्हा माजरा निवासी कुलदीप ने बताया था कि बीते मंगलवार को अपनी भैंस चराने के लिए ड्रैन नम्बर -8 छतेहरा गया हुआ था।  शाम करीब 5 बजे भैंस को चराते हुए ड्रैन के अंदर की तरफ  गया तो एक शव पानी में बहकर ड्रेन के किनारे लगा हुआ था। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। पीले रंग की टी.शर्ट, नीली पीली बनियान, नीले रंग की जींस पहने हुआ था। पानी कम होने के कारण शव किनारे पर आकर रुक गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लिया।

पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।  शव की शिनाख्त खुर्शीद अहमद नूरवाला पानीपत के  रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में 2 आरोपी मीना व विनोद को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि मामले में 2 अन्य आरोपी भी संलिप्त हैं। जिनमें मोहित व विवेक का नाम उजागर हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाहरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि विवेक, विनोद के मामा का लड़का है। चारों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चाकू व बाइक बरामद करेगी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static