देर रात आई तेज आंधी के बाद हुई बारिश, चारों ओर रेत ही रेत, गेंहू की फसल बिछी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 04:47 PM (IST)

कैथल  (महीपाल): देर रात्रि आई तेज आंधी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज आई आंधी ने चारों ओर रेत ही रेत कर दिया। आंधी के कारण कई स्थानों पर  पेड़ गिर गए। आंधी के साथ ही हल्की बारिश होनी शुरू हो गई। आंधी शुरू होते ही शहर की बत्ती गुल हो गई। आंधी व बारिश से शहर अंधेरे में डूब गया। बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू किए जाने का दावा बिजली निगम के अफसरों ने किया। आंधी के कारण जहां दोपहिया वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई आई, वहीं धूल के कारण सांस के रोगियों को परेशानी आई। कई क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने और खंभे टूटने की सूचना है। 
 

बारिश के कारण किसानों की गेहंू की फसल खराब होने की आशंका है। अनाज मंडियों में खुले में पड़ी अनाज की ढेरियां गीली हो गईं। तेज आंधी और बारिश से किसान मायूस हो गए और उनके माथे पर ङ्क्षचता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। किसानों की तैयार गेहंू की फसल गिर गई। फसल बिछने से औसत उत्पादन पर असर पड़ेगा। गिरी हुई फसल को काटना किसानों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। गौरतलब है कि पिछले 2 दिन से तेज धूप निकल रही थी। हालांकि इस बार अप्रैल का आधा महीना निकलने के बावजूद तापमान 39 डिग्री से ऊपर नहीं गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज 17 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बारिश के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static