भाजपा की इमारत कार्यकर्ताओं की मेहनत पर : दुष्यंत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:42 AM (IST)

नारनौल (संतोष): जननायक जनता पार्टी की संगठन इमारत केवल प्रदेश के कार्यकत्र्ताओं की खून-पसीने की मेहनत से बनी है। उक्त विचार सोमवार की शाम गांव सीहमा में एक ग्रामीण जनसभा को सम्बोधित करते हुए हिसार के निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह चौ. देवीलाल का मूल मंत्र अपने कार्यकत्र्ताओं का सम्मान करना था, जजपा का भी यही मूल मंत्र है। आज प्रदेश में केवल 5 महीने के छोटे से कार्यकाल में जिस तेजी से जजपा ने अपना जनाधार बनाया है, उसके आगे प्रदेश की अन्य सभी पुरानी पाॢटयां घबरा गई हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जजपा का है। कुछ समय में ही उनकी पार्टी प्रदेश के लोकसभा के सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static