कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 10:33 AM (IST)

मोगाःथाना अजीतवाल केअंतर्गत पड़ते गांव झंडेयाना शर्की में कर्ज से परेशान किसान ने जान दे दी। जानकारी के अनुसार मुख्तयार सिंह (60) खेतीबाड़ी का काम करता था। उसने अपने घर में हू पशुओं के शैड में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक के भतीजे ने बताया कि उसका चाचा 6-7 साल से बीमारी व मानसिक तौर पर परेशान था। उसका उपचार जगराओं के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इसके अलावा उस पर 5-6 लाख रुपए का कर्ज भी था। इसी परेशानी में उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News