72 साल की उम्र में भी फिट है सोनिया गांधी, डाइट में जरूर खाती हैं यह 1 सब्जी

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 11:30 AM (IST)

इटली में जन्मीं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भारतीय राजनीति की ताकतवर महिलाओं में से एक हैं। वह 72 साल की हैं लेकिन इस उम्र में भी भाषण देते वक्त वह बिल्कुल एनर्जेटिक और फिट दिखाई देते है। लगातार दौरे, लंबी-लंबी स्पीच और सुबह-शाम काम में व्यस्त रहने के बाद भी वह बिल्कुल फिट दिखाई देती हैं, जिसका कारण है उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल। चलिए आपको बताते है कि खुद को कैसे फिट रखती हैं सोनिया गांधी।

 

हेल्दी लाइफस्टाइल है फिटनेस का राज

सोनिया गांधी रोजाना आधा वॉक करती हैं। इसके साथ ही फिट व एनर्जेटिक रहने के लिए वह योग और मेडिटेशन का भी सहारा लेती हैं।

डाइट में लेती हैं ये खास चीज

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें जलेबी और गुलाब जामुन बेहद पसंद है। इसके अलावा सब्जियों में उन्हें करेला काफी पसंद है, जिसे वह हफ्ते में 1 बार तो जरूर खाती हैं। साथ ही वह करेले का जूस पीना भी पसद करती हैं। पोषक तत्वों से भरपूर करेले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं कि करेला खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

PunjabKesari

करेले के फायदे
पेट को रखे दुरूस्त

करेले में मौजूद तत्व पेट को दुरूस्त रखने में मदद करते हैं, जिससे आप एसिडिटी, कब्ज और गैस्टिक की समस्या से बचे रहते हैं। साथ ही इससे पेट में मौजूद कीड़े भी मर जाते हैं।

डायबिटिक पेशेंट के लिए फायदेमंद

डायबिटिक पेशेंट के लिए करेले का जूस बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर सामान्य रहता है। साथ ही इसमें मौजूद केरोटिन नामक तत्व शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है। वहीं अगर आपको रतौंधी जैसी बीमारी है तो आपको इसके 1 गिलास जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से करेला या इसका जूस पीने से आंखों की सभी समस्याएं दूर होती है।

ग्लोइंग स्किन

इसमें मौजूद एंटॉआक्सीडेंट और इंफ्लामेटरी गुण त्वचा और ब्लड को डिटॉक्सीफाई करते हैं, जिससे स्किन में ग्लो आता है। साथ ही इससे पिंपल्स, मुहांसे जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स भी दूर होती है। आप चाहें तो इसके जूस में नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

मजबूत इम्यून सिस्टम

कमजोर इम्यून सिस्टम कई बीमारियों को न्यौता देता है लेकिन इसमें मौजूद तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करके आपको बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

PunjabKesari

लीवर को करे डिटॉक्स

करेले का जूस पीने से लीवर मजबूत होता है और लीवर की सभी समस्याएं खत्म हो जाती है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको खुद फर्क दिखाई देने लगेगा। इतना ही नहीं, पीलिया की समस्या में भी इसका जूस बेहद फायदेमंद होता है।

कैंसर से करे बचाव

रोजाना करेला या इसके जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे कई तरह के कैंसर का खतरा कम होता है। साथ ही इसका सेवन दिल की बीमारियों को भी दूर रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static