तपती गर्मी में ‘जमीन’ पर आने वाले हैं सितारे

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2019 - 10:31 AM (IST)

पानीपत (खर्ब) : मुम्बई व दिल्ली की चकाचौंध जिंदगी को छोड़कर चुनावी मौसम में राजनीतिक रुचि रखने वाले सितारे भी अब मैदान पर आ रहे हैं। जो सितारे कभी आस-पास गरीब लोगों व आम जनता को फटकने नहीं देते थे वही अब जमीन पर उतर कर अपने-अपने मनपसंद के नेताओं का प्रचार करने लगे हैं तथा किसी को राम-राम, किसी को सत श्री अकाल आदि कहकर संबोधित कर रहे हैं। अभी पहले चरण के चुनाव हुए हैं तथा हरियाणा में 12 मई को चुनाव है जिसमें अभी करीब महीना ही बाकी है।

नामांकन के बाद चुनाव प्रचार चरम सीमा पर होगा। तभी जनता को लुभाने के लिए मुंबईया हीरो-हीरोइन को जमीन पर उतारा जाएगा। पिछले चुनाव में भी कई नामी-गिरामी हीरो-हीरोइन चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में आए थे। 

भाजपा के पास बसंती, जया, स्मृति...
यदि भाजपा की बात की जाए तो भाजपा के पास बसंती फेम हेमामालिनी, भोजपूरी गायक मनोज तिवारी, अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा, मौममी चैटर्जी, निरहुआ, विवेक ओबेरॉय, किरण खेर आदि हैं। ‘सास भी कभी बहू थी’ फेम स्मृति ईरानी पहले ही सरकार में मंत्री का कार्यभार संभाल रही हैं तथा अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर गत चुनाव में चंढीगढ़ से सांसद बनी थीं।  ‘शोले’ फिल्म की तांगेवाली बसंती...मशहूर अभिनेत्री हेमामालिनी मथुरा से भाजपा की टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।

हेमामालिनी हरियाणा में भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगी। 10 लोकसभा सीटों में जहां बिहार व यू.पी. के ज्यादा वोटर हैं वहां निरहुआ, मनोज तिवारी को प्रचार में बुलाया जाएगा। वहीं कुछ संसदीय क्षेत्रों में हेमामालिनी, जयाप्रदा को भी आमंत्रित किया जाएगा। भाजपा ने कई बड़े नामी खिलाडिय़ों को भी पार्टी के साथ जोडऩे का काम किया है। इनमें पहलवान योगेश्वर दत्त, गौतम गंभीर व दीपा मलिक आदि शामिल हैं। ये सोनीपत, रोहतक, करनाल में प्रचार कर सकते हैं।

कांग्रेस के पास भाजपा के शत्रु, राजबब्बर, सिद्धू, उर्मिला मातोंडकर आदि
कांग्रेस के पास भी कई बड़े नामी अभिनेता हैं जिन्हें प्रचार के लिए हरियाणा लाया जा रहा है।  इनमें प्रमुख रूप से सिने अभिनेता राजबब्बर, शत्रुघ्न सिन्हा, उर्मिला मातोंडकर, राजपाल यादव आदि प्रमुख नाम शामिल हैैं। माना जा रहा है कि राजबब्बर व शत्रुघ्न सिन्हा, उर्मिला आदि को करनाल, अंबाला, सिरसा, फरीदाबाद, गुडग़ांव आदि सीटों पर प्रचार के लिए लाया जाए। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने भी पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static