पुलिस की होटल में दबिश, IPL में सट्टा लगाते चंडीगढ़-हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2019 - 10:23 PM (IST)

परवाणु: पुलिस थाना परवाणु के तहत आई.पी.एल. टी-20 मैच में सट्टा लगाते 4 आरोपियों को दबोचा गया है। परवाणु पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। सभी आरोपी हरियाणा व चंडीगढ़ से संबंधित हैं। इस दबिश के दौरान मौके से 7 मोबाइल फोन व एक नोटबुक भी बरामद की है, जिसमें सट्टे से संबंधित बातें लिखी जा रही थीं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नैशनल हाईवे पर दत्यार के एक निजी होटल में कुछ लोग मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

दबिश के दौरान पुलिस ने सतीश कुमार पुत्र जीवन राम निवासी पंचकूला हरियाणा, महिंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मोहाली चंडीगढ़, सतीश कुमार पुत्र मांगे राम निवासी पंचकूला हरियाणा व रच्चल पुत्र विपिन गोयल निवासी जीरकपुर पंजाब मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना परवाणु के एस.एच.ओ. रूपेश कांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News