संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 05:25 PM (IST)

अबोहर: स्थानीय गौशाला रोड पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार स्थानीय गौशाला रोड पर पिछले काफी लंबे समय से एक चौबारे पर रह रहे एक अकेले 76 वर्षीय व्यक्ति कृष्ण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि उपरोक्त व्यक्ति कई दिनों से बीमार था। आज प्रात: उसे जब दुकान मालिक ने देखा तो वह मृत पड़ा था। मामले की सूचना पाकर नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला, जगदेव सिंह व रवि व नगर थाना नं.-1 की पुलिस की मदद से मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News