मेयर राजा को केक खिलाने पहुंचे भंडारी पर बरसे भाजपाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 03:55 PM (IST)

जालंधर: 2017 में पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा को लगभग सभी सीटों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था और जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र से तो भाजपा को पूरे पंजाब में रिकार्ड मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के.डी. भंडारी को नौजवान विधायक बने बावा हैनरी से 32000 से भी ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी हार मिली थी जिससे पूरे प्रदेश में जालंधर नार्थ विधानसभा सीट से हुई भाजपा प्रत्याशी की इतनी बड़ी हार चर्चा का विषय बनी रही। सूत्रों के मुताबिक भंडारी पर विपक्षी पार्टी द्वारा लगाए तीखे आरोपों के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के कार्यकत्र्ताओं में मेयर को केक खिलाने से खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है।  भारतीय जनता पार्टी के एक मोर्चा पदाधिकारी ने जहां कांग्रेस के मेयर का जालंधर की जनता से धोखा करने पर मेयर खिलाफ मोर्चा खोला था, वहीं भंडारी अब साथियों सहित मेयर को केक खिलाकर भाजपाइयों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपाइयों ने अब सोशल मीडिया पर भंडारी की मेयर को केक खिलाने की तीखी आलोचना शुरू कर दी है।

कमैंट्स में लिखा मेयर को व्यक्तिगत रूप से शिष्टाचार का हवाला देकर केक खिलाने वाले भंडारी एक दिन पहले विधायक बावा हैनरी के पिता अवतार हैनरी का जन्मदिन मनाने क्यों नहीं पहुंचे? सूत्रों के मुताबिक भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी हाईकमान से मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकत्र्ताओं की भावना के खिलाफ होकर पार्टी विधानसभा चुनावों में इसका नतीजा देख चुकी है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं का कहना है कि अभी भी पार्टी हाईकमान ने संज्ञान न लिया तो पार्टी को क्षेत्र में हाशिए पर आते ’यादा समय नहीं लगेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News