URMU ने भी खोला CDO उपकार वशिष्ठ के खिलाफ मोर्चा

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 10:34 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की स्टेशन ब्रांच द्वारा रेलवे को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए कैरिज एंड वैगन डिपो के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यू.आर.एम.यू. के ब्रांच सैक्रेटरी बृजमोहन शर्मा ने कहा कि कैरिज एंड वैगन डिपो में तैनात किए सी.डी.ओ. को तुरंत बदला जाए और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच की जाए। 

उन्होंने कहा कि सैंकड़ों कर्मचारियों की एक ही मांग है कि सी.डी.ओ. को तुरंत बदला जाए लेकिन रेल प्रशासन इस मामले में ढिलमुल रवैया अपना रहा है। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि अगर इस सी.डी.ओ. को बदल कर कोई स्व‘छ छवि वाला सी.डी.ओ. नहीं लगाया जाता तब तक लगातार संघर्ष अभियान चलाया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। 

उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डी.एम.ई. कैरिज एंड वैगन वी.के. चड्ढा द्वारा उपकार वशिष्ठ को जालंधर डिपो में सी.डी.ओ. के पद पर तैनात किया गया है। उनके पद संभालने के बाद से ही रेलवे कर्मचारियों ने बवाल खड़ा कर दिया। वे उनके नीचे काम करने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने कहा कि पहले इस पद पर काम कर रहे अशोक सैनी एक ईमानदार और स्व‘छ छवि के अधिकारी थे। रेल प्रशासन या तो उन्हें दोबारा सी.डी.ओ. के पद पर तैनात करे या अन्य किसी ईमानदार व्यक्ति को यह पद सौंपे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News