बिहार में प्रसिद्ध है कुर्ताफाड़ होली

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 01:08 PM (IST)

पटनाः देश के अलग-अलग क्षेत्र में रंगों के त्योहार होली को मनाने की अपनी परंपरा है, जिसमें बिहार में कुर्ताफाड़ होली काफी प्रसिद्ध है। होली लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भर कर लाता है। देश में लगभग हर जगह होली का त्योहार बड़ी मस्ती से साथ मनाया जाता है लेकिन, हर राज्य में इस पर्व को मनाने के कई तरीके और ढंग होते हैं। ब्रज के एक इलाके में लठ्ठमार होली तो दूसरे इलाके में होली की अलग आकर्षक परंपरा चली आ रही है। 
PunjabKesari
पूरे दिन अलग-अलग तरीके से खेली जाती है होली
बिहार में कुर्ताफाड़ होली के एक चलन ने अपना ही रंग जमा लिया है। बिहार में पूरे दिन अलग-अलग तरीके से होली खेली जाती है। सुबह 10 से 11 बजे तक कादो-माटी (कीचड़) से होली मनाई जाती है। इसमें कीचड़ के साथ गोबर का मिश्रण बनाया जाता है। इसके बाद समय शुरू होता था रंग का, जिसमें दांतों को रंगने की होड़ होती है। रंगने वाला विजेता और जिसका रंगा गया वह पराजित। फिर गालियों का दौर शुरू होता था। समवेत गायन में गालियां गाई जाती है। रंगों का दौर दोपहर बाद दो बजे खत्म होता है और तब गुलाल का दौर शुरू होता है। बदलते समय में गायन खत्म हो गया है पर कुर्ता फाड़ होली जिंदा है। 
PunjabKesari
काफी प्रसिद्ध है लालू के आवास पर खेली जाने वाली कुर्ताफाड़ होली
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आवास पर मनाई जाने वाली कुर्ताफाड़ होली काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय भी है। लालू यादव अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ होली खेला करते थे। दरवाजे पर खुद ही लालू ढोल और मंजीरा लेकर गाने बैठ जाते थे। उनके आवास की होली कई मायनों में खास होती थी। होली में यहां कुर्ता फाड़ने का चलन था और उसके बाद रंगों से नहलाने का। लालू यादव की यह होली विदेशों तक प्रसिद्ध थी। हालांकि इस वर्ष पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में राजद ने होली नहीं मनाने का ऐलान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static