आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने निगली जहरीली वस्तु, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 09:15 AM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): गांव मधेके के मजदूर दर्शन सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीली वस्तु निगल ली। उसकी निहाल सिंह वाला के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे थाना निहाल सिंह वाला के हवलदार सिकंदर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मृतक की पत्नी सुरजीत कौर ने बताया कि उनके 2 बच्चे हैं तथा उसका पति दर्शन सिंह मजदूरी करता है। घर की आॢथक हालत ठीक न होने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था तथा 2 दिन पहले उसने जहरीली वस्तु निगल ली, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुरजीत कौर के बयानों पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News