गुस्सैल स्वभाव की होती हैं 'S' नाम की लड़कियां, जानिए 10 खास बातें

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:52 PM (IST)

राशि और नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे जाना जा सकता है। अगर बात S अक्षर के नाम वाली लड़कियों की करें तो यह स्वभाव से रोमांटिक होने के साथ-साथ पर्सनैलिटी से चार्मिंग भी होती हैं। अपनी इसी खासियत के कारण यह लोगों के बीच हमेशा पॉप्युलर रहती है। चलिए आज हम आपको S नाम वाली लड़कियों के कुछ ऐसे ही खासियत बताते है जिनके कारण यह दूसरों पर अपनी अलग छाप छोड़ती है। 

 

मेहनती होती हैं ये लड़कियां 

S नाम वाली लड़कियां बहुत अधिक मेहनती होती है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी लगन और मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल कर लेती है। इसके अलावा यह बुद्धिमान भी होती है और जहां से भी ज्ञान मिले ले लेती है। 

PunjabKesari

साफ दिल की होती है लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो अधिक प्रतिभाशाली होती है। इसके अलावा यह दिल की भी बड़ी साफ होती है लेकिन कभी-कभी इनका स्वभाव बहुत ही क्रोधी हो जाता है। मगर हमेशा सच का साथ देती है। ये लड़कियां दिल से बुरी नहीं होती परन्तु इनका तेज और जिद्दी स्वभाव इन्हें बुरा बना देता है।

 

प्यार को लेकर रहती हैं गंभीर 

S नाम वाली लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ा गंभीर होती हैं। इनके प्यार को कोई दूसरा देखे ये बात इनके बर्दाश से बाहर होती है। यह बिल्कुल बर्दाशत नहीं करती कि इनके हिस्से का प्यार किसी ओर को भी मिले। यह अपना प्यार अपने पास ही रखना चाहती है।  

 

शक्की मिजाज 

अपने प्यार के प्रति सचेत रहने वाली कुछ लड़कियां शक्की मिजाज की भी होती हैं, इसके पीछे इनकी भावना सिर्फ इतनी होती है कि इनके प्यार को कोई दूसरा ना छिन ले जाए। मगर कभी-कभी इनका यहीं स्वभाव उनके पार्टनर के सिरदर्द का कारण बन जाता हैं। 

 

रोमांटिक स्वभाव 

S नाम वाली लड़कियां पार्टनर को खुश करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढती रहती है। स्वभाव से काफी रोमांटिक होती है, यहीं वजह कि पार्टनर कभी इनसे बोर नहीं होता और हमेशा इनका साथ पाना चाहता है। 

PunjabKesari

दिल से होती हैं काफी अच्छी

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां काफी समझदार और सुलझी हुई होती है लेकिन अपना काम कैसे निकलवाया जाए ये बखूबी जानती है। S नाम वाली लड़कियां स्मार्ट तो होती है लेकिन इनका दिल इनके चेहरे से और ज्यादा खूबसूरत होता है, यहीं इनकी खासियत है। 

 

मिलता है सच्चा प्यार 

S नाम वाली लड़कियां जिससे भी प्यार करती है पूरी ईमानदारी के साथ करती है। इनका अपने पार्टनर के साथ लगाव काफी होता है। अपने इसी नेचर की वजह से इस नाम वाली लड़कियां हमेशा सच्चा प्यार हासिल करती है और पार्टनर इनकी पूरी केयर करता है। 

 

करियर को लेकर रहती हैं गंभीर

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार के साथ-साथ अपने करियर को लेकर भी काफी परेशान रहती हैं। मगर  जिस फील्ड में भी जाती है अपने मालिक के प्रति वफादार रहती है। 

PunjabKesari

नहीं कह पाती दिल की बात 

S नाम वाली लड़कियां मेहनती तो होती हैं और ये अपना काम अलग अंदाज से करना भी पसंद करती है। मगर इनकी एक कमी है कि यह अपनी बातें स्पष्ट तरीके से नही कह पाती जिस कारण इन्हें पार्टनर व दूसरों लोगों की आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है। 

 

निजी जिंदगी नहीं करती शेयर 

ये लड़कियां अपनी चीजें व अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें किसी से शेयर करना पसंद नहीं करती परन्तु जरूरतमंद की यह बिना कुछ सोचे समझे मदद करने को हमेशा तैयार रहती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static