कोई गठबंधन नहीं पर राजनीति में फेरबदल संभव : अभय चौटाला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 10:41 AM (IST)

गोहाना (अरोड़ा): अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनैलो का फिलहाल किसी दल से कोई गठबंधन नहीं है लेकिन राजनीति में फेरबदल संभव है। इनैलो प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से मनमुटाव भुलाकर मैदान में आने वाले पार्टी प्रत्याशी की मदद करने की अपील की। चौटाला सोमवार शाम को गांव भैंसवाल कलां में जितेंद्र उर्फ काला द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

चौटाला ने कहा कि इनैलो का गठबंधन होने का भ्रामक प्रचार है। सोशल मीडिया पर कोरी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह की इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात जरूर हुई लेकिन किसी से कोई गठबंधन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इनैलो प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static