ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में बिना लाइसैंस हथियार रखने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 06:50 PM (IST)

कांगड़ा, (पंकज): घर मे बिना लाइसैंस के हथियार रखने पर पुलिस ने हथियार के साथ-साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उक्त व्यक्ति को कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डी.एस.पी. तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।

गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

मामला बीते रोज का है। जब पुलिस को किसी व्यक्ति द्वारा इस मामले को लेकर गुप्त सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जब उक्त व्यक्ति के घर से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार पुत्र जौंड्डू राम गांव कूट कश्मीर डाकघर गगडूही के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आम्र्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया।

नहीं मिला बंदूक का लाइसैंस

अतिरिक्त थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति से बंदूक के लाइसैंस के बारे में पूछा तो उसके पास ऐसा कुछ लाइसैंस नहीं मिला। वहीं जब पुलिस ने उससे इस बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश की कि आखिर उसे यह बंदूक कहां से मिली है या उसने किससे ली है तब भी वह इस बारे में कुछ नहीं बता पाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News