अंडर-17 विश्व कप : मेजबानी मिलने पर भारतीय महिला टीम ने की फीफा की सराहना

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 06:32 PM (IST)

विराटनगर : भारतीय महिला फुटबाल टीम ने 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारत के दिए जाने के फीफा के फैसले की सराहना करते हुए इसे ‘‘गेम चेंजर’’ करार दिया। शुक्रवार को फीफा ने घोषणा की कि भारत 2020 में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 2017 में अंडर-17 पुरूष विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। सीनियर महिला टीम की कोच मयमूल रॉकी ने कहा कि इस खबर को सुनने के बाद मेरी पहली प्रतिक्रिया थी ‘वाह!’ 

उन्होंने कहा कि विश्व कप की मेजबानी करने से खासकर लड़कियों में फुटबॉल को विकसित करने और लोकप्रियता को बढ़ाने में बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि एक भारतीय महिला टीम पहली बार किसी विश्व कप में हिस्सा लेगी। यह महिला फुटबॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और इस प्रक्रिया में आयु-वर्ग और राष्ट्रीय टीमों के लिए खिलाड़ियों का बड़ा आधार तैयार होगा जो हमारे साथ-साथ कोचों के लिए भी अच्छा है।’

टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने भी कहा कि इससे भारत में इस खेल में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे देश की लड़कियो के लिए महिला फुटबॉल को देखने और उसे बदलने का एक सुनहरा अवसर होगा। हम पहले ही एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और यह विश्व कप प्रक्रिया में तेजी लाएगा। इससे फुटबाल में बड़ा बदलाव आएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News