खुद को ठगा महसूस कर रहे किसान, चुनावों में किसकी लगाएंगे वाट

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 03:26 PM (IST)

 

कुल्लू (मनमिंदर): केंद्र की भाजपा सरकार ने देश भर के किसानों को ठगा है और अब किसान भी भाजपा की इन चालू से वाकिफ हो चुका है। कुल्लू में आयोजित किसान कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवनीत सूद ने कहा कि पहले तो किसानों के खेतों में प्रयोग होने वाली खाद कीटनाशकों से सब्सिडी को खत्म किया गया। उसके बाद किसानों को 8 साल 6000 देने का लॉलीपॉप थमाया गया। लेकिन उसके बाद केंद्र की ओर से जो 2000 की किसानों के खाते में जमा हुई थी वह भी वापस चली गई है।

उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा अपने वोट बैंक के लिए किस तरह किसानों का यूज कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस जिला भर में अभियान चलाएगी। जिसमें भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के बारे में किसानों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार किसानों के हित में कोई बड़ा काम नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार ने कहा था कि वह जगह-जगह सदन बनाएंगे और बेसहारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाएंगे। लेकिन आज यह दोनों बातें ही गलत हो गई हैं किसानों के खेत बर्बाद हो रहे हैं और बेसहारा पशु भी सड़कों पर घूम रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News