होली पर प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर बरतें ये सावधानियां

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 12:52 PM (IST)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है। इसमें कुछ सावधानियां भी जुड़ी होती हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी में होली खेलना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप अपना त्योहार चुपचाप बीत जाने दें। कुछ सावधानियां बरतकर आप भी इस फेस्टिवल को एंजॉय कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ बातें बताएंगे जिन्हें फ़ॉलो करके आप होली का मजा ले सकती हैं-

 

केमिकल्स से रहे दूर

होली पर जो रंग इस्तेमाल होते हैं उनमें काफी हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए ये कलर्स काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। सिंथेटिक कलर्स में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, डाई और गुलाल में पिसा हुआ कांच तक होता है। ऐसे में इन कलर्स से बिलकुल दूरी बनाकर रखें।

 

इन रंगो इस्तेमाल का करें

इस दिन गर्भवती महिलाएं होली खेलने के लिए नैचुरल, हर्बल या इको फ्रैंडली रंगो का ही इस्तेमाल करें। आप चाहें तो घर पर हल्दी, चकुदंर, प्याज ,पालक और धनिया पत्ता से घर पर रंग बना सकती है। इससे आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा और आपकी होली भी एंजॉय कर लेंगी।

PunjabKesari

 

बैठकर होली खेलना

होली खेलते समय गर्भवती महिलाएं ज्यादा भागदौड़ न करें और बैठकर होली खेलें। होली के समय हर तरफ पानी ही पानी होता है, जिससे आपका पैर फिसल सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप भागदौड़ की बजाए बैठकर आराम से होली खेलें।

 

भांग न पीना

टेस्टी पकवान के साथ-साथ इस दिन लोग भांग भी जोरो शोरों से पीते है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा बाहर की किसी मिठाई का भी सेवन न करें, क्योंकि इस दिन बाजार की कई मिठाईयों में भांग मिलाई जाती है।
 

भीड़- भाड़ से दूर रहें

प्रेग्नेंसी के दौरान भीड़-भाड़ से भी बचना चाहिए, इससे सफोकेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा धक्का लगने का भी डर रहता है। 

 

जेली या तेल का इस्तेमाल

भले ही आप होममेड या हर्बल रंगों से होली खेलने जा रही हों लेकिन पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल/सरसों का तेल जरूर लगा लें। 

PunjabKesari

 

खानपान का रखें ध्यान

इस दिन रंगो से दूर रहने के साथ-साथ खान-पान का ख्याल भी रखें। बाहर से मिठाई लाने की बजाए घर पर ही मिठाई बना लें। बाजार से मिलने वाली मिठाई में ऐसी कई चीजें मिलाई जाती है, जोकि आपकी सेहत के लिए खतरनाक है।

 

फुल स्लीव्स के कपड़े पहने

होली के दौरान गर्भवती महिलाएं भी फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और गॉगल्स लगाएं। इससे आप केमिकल्स वाले रंगो से काफी हद तक खुद को बचा सकती हैं।

 

पानी वाली होली से परहेज करें

होली में पानी का इस्तेमाल बहुत कॉमन है। पानी होने से फिसलने का खतरा हो सकता है। यह प्रेग्नेंट महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसे में पानी वाली होली अवॉइड करें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static