Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 06:39 PM (IST)

ब्यूरो: देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां हैं। इस दौर में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उचाना हल्के के 4 गांव में रोड शो कर डुमरखा गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने इनेलो के साथ गठबंधन की अटकलों को खारीज कर दिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जींद में संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जहां पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में वैकल्पिक सरकार बनना तय हैं। वहीं हरियाणा में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार के तेलीयान पुल पर मीट मार्किट में देर रात लड़की विवाद को लेकर खोखा संचालक 50 वर्षीय राजकुमार की लाठियों से हमला करके हत्या कर दी गई। युमनानगर में अवैध शराब बेचने के मामले को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसके चलते हुई फायरिंग में दीपक नाम के एक युवक को तीन गोलियां लग गई। करनाल मछली उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर करनाल के गांव बुटाना के प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा है कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह 2019 का चुनाव 2014 के चुनावी वायदों पर लड़कर दिखाए। जे.जे.पी. दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए भाजपा के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं है, वह उधार के उम्मीदवारों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। ‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और समाज को बांटने का काम किया है, ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर ‘चौकीदार’ बने भाजपा नेता!

लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां है। इस कड़ी में शनिवार को भाजपा ने ‘मैं हूं चौकीदार’ के नाम से एक मुहिम की शुरूआत की। जिसके चलते भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं में ‘मैं हूं चौकीदार’ बताने की होड़ लग गई। वहीं इस मुहिम के प्रचार और प्रसार के लिए रविवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल कर खुद के नाम के आगे चौकीदार लिख दिया।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 4 गावों में किया रोड शो

देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा में भी चुनाव सरगर्मियां बढ़ चुकी है जिसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उचाना हल्के के 4 गांव में रोड शो कर डुमरखा गांव में एक जनसभा को संबोधित किया और लोगों को बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

ओपी धनखड़ ने इनेलो से गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड ने इनेलो के साथ गठबंधन की अटकलों को खारीज कर दिया है। धनखड दो टूक बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं कर रही है। मंत्री रविवार को झज्जर के गर्ल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

कामरेड नेता सीताराम येचुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया पॉकेट मार

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जींद में संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जहां पार्टी के नेताओं ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में वैकल्पिक सरकार बनना तय है क्योंकि प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ पार्टियों के गठबंधन हो रहे हैं।

बुर्जुग की हत्या, बेटा घायल, पुलिस ने किया आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिसार के तेलीयान पुल पर मीट मार्किट में देर रात लड़की विवाद को लेकर खोखा संचालक 50 वर्षीय राजकुमार की लाठियों से हमला करके हत्या कर दी गई। इसी दौरान हमलावरों ने उसके बेटे मन्नू पर हमला करके उसे घायल कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की हत्या लड़की के विवाद को लेकर हुई और लडकी के परिजनों ने दिया हत्या को अंजाम दिया है ।

अवैध शराब बेचने को लेकर युवक को मारी गोली

युमनानगर में अवैध शराब बेचने के मामले को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसके चलते हुई फायरिंग में दीपक नाम के एक युवक को तीन गोलियां लग गई। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने वाले युवक भी अवैध शराब का कारोबार करते थे।

किसानों को मिला पद्मश्री अवार्ड

करनाल मछली उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर करनाल के गांव बुटाना के प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। सुल्तान सिंह को पदमश्री मिलने के बाद रोड समाज में ख़ुशी का माहौल है। जिसको लेकर रोड़ धर्मशाला करनाल में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

2014 में झूठ बोलकर वोट ले गई भाजपा : दीपेंद्र

कांग्रेस नेता दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा है कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह 2019 का चुनाव 2014 के चुनावी वायदों पर लड़कर दिखाए। भाजपा हार की बौखलाहट के चलते झूठी अफवाहों का सहारा ले रही है। भाजपा नेता 2014 में झूठ बोलकर वोट ले गए और फिर नोटबंदी जैसी गलत नीतियों के चलते लोगों के खातों से नोट भी ले गए। बदले में आया कुछ नहीं। महिलाओं की जमा पूंजी को भी भाजपा सरकार ने नहीं बख्शा।

उधार के प्रत्याशियों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : दुष्यंत चौटाला

जे.जे.पी. दिल्ली प्रभारी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए भाजपा के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं है, वह उधार के उम्मीदवारों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। दुष्यंत नई अनाज मंडी में कार्यकत्र्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

भाजपा का खूंटा पाडऩे के लिए गठबंधन जरूरी : जयहिंद

‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और समाज को बांटने का काम किया है, ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है। भाजपा देश व हरियाणा के लिए हानिकारक है। भाजपा ने जातिवाद का जहर घोलकर हरियाणा का सत्यानाश कर दिया है। भाजपा का खुंटा पाडऩे के लिए गठबंधन जरूरी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static