पहाड़ी इलाके में बोरी में बंद महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 08:08 PM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): भरवाईं रोड पर पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सीमा के निकट मंगूवाल बॉर्डर से आगे पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार सायं बोरी में बंद महिला के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डी.एस.पी.(सिटी)जगदीश राज अत्री पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए। 

हत्यारों ने महिला के चेहरे को बिगाड़ शव को लगाया ठिकाना 
मौके से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने शव को टिकाना लगाने से पहले महिला के चेहरे को बुरी तरह बिगाड़ दिया हुआ है। मृतका की उम्र करीब 40-45 की लगती है। शनिवार देर सायं 8 बजे तक पुलिस आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त की कोशिश में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने शव को बोरी में बंद कर मंगूवाल बॉर्डर से आगे सडक़ के किनारे गहरे गड्ढे में शव को ठिकाना लगा फरार हुआ लगता है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का पंचनामा बना शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज रही है।

क्या कहते हैं डी.एस.पी.जगदीश राज अत्री
सम्पर्क करने पर डी.एस.पी.(सिटी)जगदीश राज अत्री ने बताया कि देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थानों को भी सूचित कर जानकारी मांगी है कि उनके थाने में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है तो उसकी जानकारी दे। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर हत्यारों को काबू कर लेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News