भारत के 8 खतरनाक Train Route, सफर के दौरान थम जाएंगी सांसे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 05:20 PM (IST)

ट्रेन में सफर करना बहुत मजेदार होता है। जहां ट्रेन में सफर करते वक्त खूबसूरत नजारें देखने को मिलते हैं। वहीं कई बार ट्रेन ऐसे खतरनाक रेलरूट से गुजरती है, जिसे देखकर सांसे रूक जाती हैं। मगर भी फिर लोग बार-बार इस एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे ही 10 ट्रेन रूट के बारे में बताएंगे, जिसमें सफर करने के लिए आप फ्री फ्लाइट टिकट भी छोड़ना पसंद करेंगी। इसमें सफर करने के बाद आपको यकीन ही नहीं होगा कि यह रेल रूट सचमुच इंडिया में हैं।

 

बेंगलुरु - कन्याकुमारी रूट

इस रूट के बीच में दिखने वालें नजारों को आप कभी भी भूल नहीं पाएंगे। हालांकि पानी के ऊपर से गुजरती ट्रेन का नजारा देखने में काफी खतरनाक होता है।

PunjabKesari

मुंबई - गोवा रूट

गोवा की मस्ती के साथ-साथ आप यहां के ट्रेन रूट के सफर को भी कभी नहीं भूल पाएंगे। मुंबई से गोवा का सफर करते समय आप छोटे गांवों, घने जंगल और खूबसूरत के साथ खतरनाक रेलवे ट्रेक का मजा भी ले सकते है।

PunjabKesari

मुंबई - पुणे रूट

अगर आप अपने ट्रिप को मजेदार बनाना चाहते हैं तो फ्लाइट छोड़िएं और मुंबई से पुणे के लिए ट्रेन रूट लीजिए। जहां पुणे के सफर में आपको खूबसूरती नजारे देखने को मिलते हैं। वहीं ट्रेन इतने खतरनाक रास्तों से गुजरती हैं, जिसे देखकर सांसे थम जाती है।

PunjabKesari

चेन्‍नई - रामेश्‍वरम रूट

यह ट्रेक चेन्‍नई से रामेश्‍वरम तक जाता है, जो समुंद्र तल पर बनाया गया है। कई बार पानी का स्‍तर बढ़ने पर इस ट्रेक पर ट्रेन पानी को चीरते हुए आगे बढ़ती है। यह खतरनाक पल हर किसी को डर में डाल देता है। पुंडन ब्रिज दुनिया के चौथे सबसे खतरनाक ट्रैन ट्रेक के लिए मशहूर है।

PunjabKesari

लुमडिंग - सिलचर रूट

घने जंगल और गहरी खाई के उपर से गुजरती लुमडिंग से सिलचर तक की ट्रेन सफर को आप भी कभी भूल नहीं पाएंगे।

PunjabKesari

कालका - शिमला रूट

शिमला की असली खूबसूरती देखनी है तो कालका-शिमला रूट से ट्रेवल करना ना भूलें। कालका भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। कालका जाते हुई टॉय ट्रेन का सफर आपके ट्रिप को और भी मजेदार बना देगा।

PunjabKesari

वास्को - डी-गामा रूट

दूधसागर के नजदीक रेलवे ब्रिज से गुजरती हुई इस ट्रेन हर किसी की धड़कने तेज हो जाती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

कोंकण रेल रूट

कोंकण रेलवे रूट की सबसे खास बात यह है कि, इस ट्रैक के किनारे-किनारे आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। जिसमें कि पहाड़ियां, झरनें और कई रिवर ब्रिजेज दिख जाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static