‘कित्थे गया तुहाड्डा मिशन प्रहार...’ वायरल गाने में पंजाब सरकार पर तीखा प्रहार

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 03:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक व्यंग्यात्मक गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य सरकार के ‘मिशन प्रहार’ अभियान और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं। AAP (आम आदमी पार्टी) सरकार के सत्ता में आने के बाद पंजाब के बिगड़े हालातों के बीच एक गाना सामने आया है, जिसमें पंजाब सरकार के पंजाब में किए बदलावों के बारे में जिक्र किया गया है। 

वीडियो में गायक अपने साथ खड़े चार लोगों के साथ चेहरे ढके हुए नजर आता है। उनके हाथों में बैनर हैं, जिन पर “RIP कानून व्यवस्था”, “मिशन प्रहार की हुई हार” और “कानून व्यवस्था का निकला जनाजा” जैसे नारे लिखे दिखाई देते हैं।  गाने के बोलों में अपराध, नशे, किसानों की समस्याओं और दिनदहाड़े लूट जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया गया है।

इस गाने में गायक पंजाब सरकार से गायक पूछ रहा है कि, आपका मिशन प्रहार कहा गया हैं.. सिरे की निकम्मी आपकी झाड़ू सरकार है। आज कल बच्चों-बच्चों के हाथों में हथियार है। किसान कर्जे के नीचे दबता जा रहा है। सड़कों और गलियों में युवा नशे में डूबा हुआ नजर आ रहा है। सिद्धू मूसेवाला सहित मारे गए कबड्डी खिलाड़ियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। दिनदहाड़े हो रही लूट की वारदातों का भी इस गाने में जिक्र किया गया है। यही नहीं इस गाने में मुख्यमंत्री भगवंत मान को अरविंदर केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बताया गया है, कैसे सीएम मान केजरीवाल से हाथों से चलता है। किसानों के प्रदर्शन के दौरान कैसे पुलिस लाठी चार्ज करती है। इस दौरान पुलिस आदेशों के तहत महिलाओं पर लाठी चार्ज करती नजर आ रही है। 

गाने में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal का भी उल्लेख किया गया है। गाने के माध्यम से यह आरोप लगाया गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और सरकार अपने दावों पर खरी नहीं उतर रही। साथ ही, किसान आंदोलनों और पुलिस कार्रवाई का भी जिक्र किया गया है।

यह वीडियो कांग्रेस विधायक Sukhpal Singh Khaira के फैंस क्लब से जुड़े एक सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे व्यंग्य गाने और वीडियो सियासी बहस को नया आयाम दे रहे हैं, खासकर तब जब कानून-व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दे चर्चा के केंद्र में हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News