CAT 2018: किसी को क्वैंट सैक्शन मुश्किल लगा तो किसी को पैराजंबल्स आसान लगे

Monday, Nov 26, 2018 - 04:23 PM (IST)

पटियाला (प्रतिभा): कॉमन एडमिशन टैस्ट की परीक्षा देशभर के साथ शहर में सफलता से सम्पन्न हुई और बिना किसी विवाद के लगभग 350 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा देकर प्रतिष्ठित मैनेजमैंट इंस्टीच्यूट्स में दाखिला लेने के अपने सपने की पहली सीढ़ी चढ़ी है। हालांकि इस बार भी उम्मीदवारों को क्वैंट सैक्शन ही मुश्किल लगा। फिर भी जिन्होंने तैयारी की थी, उन्हें पेपर आसान लगा। वहीं इस बार परीक्षा में सवालों की गिनती 100 थी। फिलहाल ओवरऑल पेपर उम्मीदवारों ने पूरा मन लगाकर दिया है। अब रिजल्ट में उनकी मेहनत का पता चलेगा।बता दें कि कॉमन एडमिशन टैस्ट (कैट) परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट कोलकाता द्वारा देशभर में किया गया है। देशभर के 2 लाख के करीब स्टूडैंट्स ने ये परीक्षा दी है। वहीं शहर में पंजाबी यूनिवर्सिटी  के पास टी.सी.एस. आई.ओ.एन. को सैंटर बनाया गया है। परीक्षा 2 सैशन में करवाई गई।

जो तैयारी की थी, उसके मुताबिक ही रहा पेपर : जैसमीन
वहीं जैसमीन ने बताया कि जो तैयारी की थी, उसके मुताबिक पेपर आया। क्वांटिटेटिव एप्टीच्यूड को जिमैट्री के साथ अलजेब्रा ने थोड़ा मुश्किल बना दिया पर फिर भी बाकी सैक्शन काफी आसान रहे। कैट की कोङ्क्षचग ली है और गंभीरता से तैयारी भी थी तो पेपर उतना मुश्किल नहीं लगा।

पैराजंबल्स इस बार आसान थे : पल्लवी
वहीं स्टूडैंट पल्लवी ने बताया कि पैराजंबल्स इस बार आसान थे। पिछले साल पैराजंबल्स थोड़े मुश्किल थे। बाकी पेपर ठीक रहा। हालांकि पेपर पिछले साल की तर्ज पर ही था। कुछ मामूल बदलाव जरूर हुए। सख्ती काफी रही और स्टूडैंट्स की चैकिंग भी हुई। कइयों ने जो मैटल की चीजें पहनी थीं, वे भी उतरवाई गईं।

कुछ स्टूडैंट्स के जूते उतरवाए : विमल
वहीं विमल ने कहा कि पेपर तो ठीक हो गया। कुछ पेपर आसान तो थोड़ा मुश्किल भी रहा। जो भी 4-5 महीने से तैयारी की थी, वह काम आई। उन्होंने कहा कि पेपर में जाने से पहले कुछ स्टूडैंट्स गाइडलाइन पढ़कर नहीं आए। इसलिए उनके जूते, स्वैटर आदि उतरवाए गए।

एक सैक्शन ही मुश्किल था : पुल्कित
पुल्कित ने बताया कि एक सैक्शन थोड़ा मुश्किल था। बाकी तो मॉडरेट अटैंप्ट कर सकते थे। इसलिए पेपर ठीक रहा। क्वैंट सैक्शन में कठिनाई आई थी पर वी.ए.आर.सी. सैक्शन, डी.आई. एल.आर. सैक्शन आसान रहे। नियमों के मुताबिक ही हॉल में प्रवेश किया। चैकिंग पूरी तरह से चल रही थी।

फिर भी पेपर बहुत अच्छा हुआ और रिजल्ट भी अच्छा ही आएगा : रिद्धी
वहीं रिद्धी ने बताया कि वी.ए.आर.सी. में सवाल फटाफट हल कर लिए। आसान सैक्शन था। बाकी में थोड़ा समय लगा। फिर भी पेपर बहुत अच्छा हुआ और रिजल्ट भी अच्छा ही आएगा। देश के अच्छे आई.आई.एम. इंस्टीच्यूट में एडमिशन लेने का सपना है। इसके लिए जो भी मेहनत की है, वह काम जरूर आएगी।

बहुत अच्छा हुआ पेपर : सिमरन
वहीं सिमरन ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। मैनेजमैंट में अपना करियर बनाने की शुरू से ही सोची है और इसमें पैरेंट्स ने भी सहयोग दिया है। पूरी तैयारी के साथ पेपर दिया है और अच्छा रिजल्ट ही आएगा।

bharti

Advertising