जानिए प्रेगनेंसी में चाय या कॉफ़ी पीने का क्या है असर

Sunday, Feb 28, 2016 - 01:42 PM (IST)

प्रेगनेंसी के दौरान औरतों के लिए सबसे बड़ी समस्या यहीं होती है कि वे क्या खाएं और क्या न खाएं। क्योंकि जो भी वे खाती है वह सब गर्भनाल के जरिए उनके अजन्मे बच्चे तक भी पहुचता है। प्रेगनेंसी के दौरान चाय और काफी पीना एक आम सी बात है। जी हाँ चाय और कॉफ़ी दोनों ही गर्भवस्था के वक़्त ली जाएं तो यह बच्चे के लिए हनिकारक साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं कॉफ़ी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में।
 

कितनी कॉफ़ी पीनी चाहिए
 
प्रेगनेंसी के दौरान आपको एक दिन में 200 मिलीग्राम से अधिक कॉफ़ी नहीं पीनी चाहिए। अगर आपको कॉफ़ी पीनी है तो आप बहुत हल्की कॉफ़ी पीएं। जितना हो सके पाउडर कॉफी,फिल्टर कॉफी, एस्प्रेसो, से बचे क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा कैफीन होता है। और सबसे अच्छा है अगर आप गर्भवस्था के समय कॉफी से दूर ही रहें। 
 

गर्भपात का खतरा
 
कॉफी में मौजूत कैफीन भ्रूण पर असर डालता है। कैफीन बच्चे के ब्लड में जा सकता है। इसलिए आपको गर्भवस्था के समय कॉफ़ी से दूर रहना चाहिए।रोज़ाना अधिक कॉफी पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसके आलावा बच्चे के वजन कम होने की परेशानी भी हो सकती है। इसका मतलब है कि जन्म के समय बच्चे का वजन अगर कम था तो वह जब बड़ा होगा तो उसके बहुत सारी बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है।  
 
आप हल्की चाय पी सकती हैं 
 
गर्भावस्था के दौरान आप कॉफ़ी के बदले चाय पी सकती हैं क्योंकि यह कॉफ़ी से ज्यादा सुरक्षित है। हल्की चाय में दूध डाल कर पी सकते हैं और हां ब्लैक टी न पीएं। साथ ही ग्रीन टी भी न पीए इससे गर्भपात हो सकता है।
 

  

Advertising