बच्चे के साथ सोने के हैं बहुत सारे फायदे (pics)

Tuesday, Apr 26, 2016 - 05:13 PM (IST)

पेरेंट्स अपने काम में इतना ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि उनके पास बच्चो के लिए टाइम ही नहीं होता। भागदौड़ की जिंदगी अौर बदलती जीवनशैली के कारण वह दिनभर तो बच्चों के साथ टाइम बिता नहीं पाते, पर इस दूरी को कम करने के लिए वह रात को बच्चों के साथ सोते हैं। अाज हम अापको बच्चों के साथ सोने से फायदों के बारें में बताएगें। तो अाइए जानते हैं...

 

- सुरक्षित महसूस करना

बच्चे अक्सर रात को अकेले सोने से डर कर उठ जाते हैं और उनकी नींद पूरी नहीं होती। एेसे में स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। कभी-कभी तो बच्चे डर कर भी रोने लगते हैं। एेसे बच्चें अक्सर अपने मां-बाप के साथ स्वयं को सुरक्षित महसूस करते है। 

 

- हेल्दी बैड टाइम रूटीन

समय पर सोने से नींद तो अच्छी आती ही है साथ ही हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए पेरेंट्स को चाहिए कि वह बच्चों में हेल्दी बैड टाइम रूटीन डालने के लिए उनके साथ ही सोएं। 

 

- मानसिक रूप से करीब

रात को बच्चों के साथ सोने अाप उनके दिन की हर हरकत के बारे में अासानी से पूछ सकते हैं। एेसा करने से आपका बच्चा आपके साथ अपने दिल की सारी बातें बताएगा। अगर उसे कोई परेशानी है तो वह आपसे कहेगा और बिना किसी मानसिक परेशानी लिए आराम से सो पाएगा।

 

- समय बिताना

यदि आपका बच्चा हर रोज आपसे कहानी सुन कर सोता है तो इसका मतलब है कि उसकी सोने की इच्छा नहीं है अौर अापके साथ कुछ वक्त बिताना चाहता है। इसलिए जो मां-बाप अपने बच्चों के साथ दिन में समय नहीं बिता पाते वह रात को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए जरूर सोएं। 

 

- अच्छे संस्कार 

जो बच्चे रात के समय अपने पेरेंट्स के साथ सोते हैं उन्हें कहानियां सुना कर अाप अच्छे संसकार दे सकते हैं। इन कहानियों से उन्हें बहुत सारी सीख भी मिलती है जिन्हें वह हमेशा याद रखते हैं।


- आत्मसम्मान में वृद्धि

जो बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ सोते हैं उनमें आत्मसम्‍मान में वृद्धि होती है। एेसे बच्चे किसी के दबाव में कम रहते हैं और वह ज्यादा खुश रहते हैं।

Advertising