लेबर पेन में पेनकिलर इंजेक्शन लगाने से हो सकता हैं अापको नुकसान (pics)

Sunday, Feb 14, 2016 - 01:47 PM (IST)

गर्भावस्था में जब भी किसी महिला को लेबर पेन होती है तो डॉक्टर हमेशा दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर इंजेक्शन लगाते हैं। यह इंजेक्शन गर्भवती महिला की रीढ़ की हड्डी मे लगाया जाता है। इसे लगाने के कुछ ही समय के बाद महिला की नाभि से लेकर टांगों और पैरों तक का पुरी हिस्सा सुन्न हो जाता है। सुन्न हो जाने की वजह से जब महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसे खिंचावों का दर्द नहीं महसूस होता। पर कभी-कभी इस अवस्था में पेनकिलर इंजेक्शन लगाने से महिला को नुकसान भी हो सकता है। तो अाइए जानते है...

 

- लेबर पेन में पेनकिलर इंजेक्शन लगाने पर दर्द से कुछ समय के लिए ही अाराम मिलता है। इसे लगाने से आपको बेहोशी, सांस लेने में दिक्कत अादि की समस्या हो सकती है। कभी-कभी तो इसे लगाने के बाद में आपको ऑक्सीजन मास्क लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

 

-  इंजेक्शन लगाने से बाद आपको थोड़ी-थोड़ी नींद भी आ सकती है। जब शिशु का जन्म होता है तो इसको लगाने के दो घंटे के अंदर ही शिशु को पहुंचने वाली आक्सीजन की मात्रा कम होने की आशंका रहती है। इंजेक्शन के बाद महिला को स्तनपान कराने में भी दिक्कत आ सकती है।

 

- लेबर पेन के वक्त अापकी रीढ़ की हड्डी में पेनकिलर इंजेक्शन लगाया जाता है। इसे लगाने के बाद अगर अापके पेट का छोटा सा हिस्सा सुन्न हो जाए तो अापको ज्यादातर समय बिस्तर पर ही बिताना पड़ सकता है। 

 

- लेबर पेन के वक्त कभी-कभी खून कम होने के कारण अापको ड्रिप लगाने की ज़रूरत भी पड़ सकती है। इसे लगाने से अापको पेशाब करने में भी समस्या हो सकती है। एेसे समय में डॉक्टर अापको दवार्इ देने के बाद आपके बच्चे के दिल की धड़कन को बार-बार चेक करते हैं।  

Advertising