जानिए क्यों बच्चों के लिए फायदेमंद होता है कद्दू (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2016 - 05:05 PM (IST)

छोटे बच्चों के अच्छे विकास के लिए उनके खान पान में वह सभी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनमें सबसे अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में बच्चों को खाने में कद्दू जरूर दें। कद्दू में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड और बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते है जिनसे उनके शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। यह बच्चों के खाने को पचाने में भी फायदेमंद साबित होता है। 

 

कद्दू का सेवन करने से कैरोटीनॉयड, कैंसर और हदय जैसे रोगों को कम किया जा सकता है। इसे खाने से बढ़ती उम्र मे होने वाले प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों को कद्दू खिलाने से अामखो की रौशनी को बढ़ाया जा सकता है।

 

कद्दू के सेवन से होने वाले लाभ 

 

1. आंखों की दृष्टि 

कद्दू में विटामिन ए काफी मात्रा में होता है। यह छोटे बच्चों के शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बच्चों को कद्दू खिलाने से उनकी आंखें निरोग रहती हैं। इसे खाने से आंखों की रात में दिखने वाली दृष्टि क्षमता अच्छी हो जाती है।

 

2. पाचनतंत्र ठीक रखने में है सहायक

कद्दू के सेवन से बच्चों की पाचन क्रिया अच्छी रहती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से पेट में कोर्इ भी समस्या नहीं होती।

 

3. ऊर्जा को बढ़ाता है

कद्दू में पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ा कर इलैक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस ठीक कर के हमारी मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। 

 

4. इम्यून सिस्टम 

बच्चों को खाने में कद्दू देने से उन्हें सर्दी और खांसी से बचाया जा सकता है। इसमें विटामिन सी होता है जो कि बच्चों के इम्यून सिस्टम को ठीक रख कर हर तरह की बीमारी से बचाता है।

 

5. अच्छी नींद अाना

कद्दू में ट्रिप्टोफैन होते हैं। इसे खाने से नींद अच्छी अाती है। इसे खाने से शरीर में अधिक मात्रा में सेरोटोनिन का उत्पादन होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News