प्रेगनेंसी से पहले महिलाएं रखें इन 8 बातों का ख्याल! (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2016 - 12:17 PM (IST)

हर महिला को गर्भवती होने से पहले पता होना चाहिए कि वह कौन से टेस्ट करवाएं क्योंकि यह होने वाले बच्चे और मां दोनों के लिए बहुत जरुरी है। गर्भवती होने से पहले महिला को अपने खाने में संतुलित आहार लेना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। एेसे में गर्भवती महिला को तनाव को दूर रखें और एक खुशहाल ज़िंदगी जीने को कहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही बातें जो आपको गर्भधारण करने से पहले करनी चाहिए।

 

1. डॉक्टर की सलाह लें

गर्भधारण करने से पहले अाप किसी लेडी डॉक्टर से अपने सारे टेस्ट करनाएं। इन टेस्टों में यह पता चलेगा कि अाप मां बनने के लिए पुरी तरह से शरीरक स्वस्थ है या नहीं। एेसे में अाप किसी अच्छे डॉक्टर की सलहा लें ताकि अागे जाकर अपको गर्भपात और अन्य समस्याओं का सामना ना करना पढ़ें।

 

2. फोलिक एसिड या फोलेट

महिला के फोलिक एसिड या फोलेट का स्तर अच्छा होना चाहिए क्योकि गर्भावस्था में फोलेट एक आवश्यक तत्व है। इसके ठीक होने से गर्भावस्था के दौरान कोई भी परेशानी नही आती।

 

3. आयोडीन 

आयोडीन बच्चे के मस्तिष्क के विकास और तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।

 

4. धूम्रपान न करें 

अगर अाप धूम्रपान करती है तो एेसे में अापके गर्भधारण करने में मुश्किलें आ सकती हैं। इसका आपके बच्चे पर बुरा असर भी पड़ सकता है, जैसे कि किसी शारीरिक विकृति से ग्रस्त हो सकता है।

 

5. कलर्ड ड्रिंक्स का सेवन न करें

गर्भवती महिलाओं के लिए शराब, कलर्ड ड्रिंक्स आदि हानिकारक होती हैं। इसके सेवन से बच्चे के दिमाग, दिल, लंग और अन्य अंगों को पर भूरा असर पड़ता है।


6. कैफीन की मात्रा

अापको बता दें कि मां बनने से पहले अाप कॉफ़ी पीना बंद कर दें। कैफीन से आपके गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है साथ ही इसे पीने से गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है। 

 

7. ज्यादा दवार्इयां न लें

अगर आप जरूरत से ज्यादा दवार्इयां लेते है तो यह अापके गर्भ पर असर ड़ाल सकती है। एेसे में अपको गर्भधारण करना काफी मुहस्किल हो सकता है। इसीलिए डॉक्टर की दी गर्इ दवार्इ ही खाएं।

 

8. स्वस्थ रहें 

महिलाओं को गर्भवती होने से पहले दिमागी और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए। एेसे में गर्भवती महिला को तनाव को दूर रखें और उनके BMI और वजन का ध्यान रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News