गर्भावस्था के दौरान खूब खाएं अखरोट, अनेको हैं फायदे (pix)
punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2016 - 06:21 PM (IST)
अखरोट ऊर्जा का बेहतर स्रोत है। साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो मां और उसके अजन्मे बच्चे के लिए बहुत लाभकारी होता है।
गर्भवस्था के समय महिलाओं को अपने स्वास्थ का बहुत ध्यान रखना चाहिए, साथ ही अपने खान पान का भी। याद रहे जो आप खायेंगी वह सब आपके बच्चे तक पहुंचेगा। इसलिए अगर मां अच्छा और स्वास्थवर्धक भोजन खायेगी तो बच्चा भी अच्छे से बड़ा होगा।
गर्भवती महिलाओं के फैटी एसिड वाली चीज़ें जैसे कि अखरोट खाने से उनके होने वाले बच्चे को फूड एलर्जी का जोखिम कम होता है। इसे खाने से बच्चे की ग्रोथ के लिए आवश्यवक तत्व भी मिल जाते हैं।
आज हम आपको अखरोट की ऐसी ही कुछ खूबियां बताने जा रहें है:
उच्च रक्तचाप कम करता है
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में बुरे फैट को कम कर अच्छे फैट की मात्रा बढ़ता है।
बच्चे के सही विकास के लिए
अखरोट में मौजूद कॉपर भ्रूण के सामान्य विकास के लिए आवश्यक है। अखरोट में मौजूद फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) बच्चे के दांतों और हड्डियों के विकास में मदद करता है।
मां की इम्युनिटी बढ़ाता है
यह बहुत जरुरी है कि मां बनने वाली महिलाएं भी अपना ध्यान रखें। जिससे वो किसी भी इन्फेक्शन की शिकार ना हों, और इसके लिए उन्हें चाहिए कि उनकी इम्युनिटी मजबूत हो। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई, पॉलीफिनॉल, और कॉपर यह होने वाली मां की इम्युनिटी बढाती है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
अखरोट गर्भावस्था के दौरान शरीर के आंतरिक सूजन को कम करने में मदद करता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है। इससे बच्चे तक ज्यादा खून पहुचता है जिससे उसे मां के शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचते हैं।
वजन को नियंत्रित करे
अखरोट प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जिससे आप ज्यादा खाना नहीं खाती हैं। अखरोट खाने से आप जंक फ़ूड खाने से दूर रहती हैं जिससे आप मधुमेह से भी बची रहती हैं।
अच्छी नींद के लिए
गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाने से आपको अच्छी नींद आएगी। अखरोट खाने से गर्भवती महिलाओं में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है जिससे उन्हें अच्छी नींद आती है।
