क्या आप जानते हैं गर्भावस्था में दिखाई देने वाले ये लक्षण (pics)

Friday, Mar 04, 2016 - 02:55 PM (IST)

जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो एेसे में उमके लिए गर्भावस्था सबसे अजीबोगरीब अनुभव होता है। एेसी स्थिती में महिला के शरीर में सप्ताह-दर-सप्ताह परिवर्तन होने के अाने के साथ उसकी मानसिकता में भी बड़ा बदलाव आता है। हर महिला के लक्षण और प्रसव पीड़ा अलग-अलग तरह की होती है।  

 

आज हम आपको कुछ ऐसे सामान्य लक्षणों के बारे मे बताएगें जो हर महिला में प्रथम सप्‍ताह के दौरान समान ही होते रहते हैं। सबसे पहला लक्षण गर्भवती महिलाओं को सुबह लगने वाली कमजोरी होना है। तो आइए जानते हैं बाकी के लक्षणों के बारे में।

 

1. ब्लीडिंग (Bleeding)

महिला के गर्भ धारण करने 6 या 12 दिन बाद मासिक धर्म से कुछ कम रक्त निकलता है, पर कुछ महिलाएं डर जाती है और भिल जाती है कि वह मां बनने वाली हैं।

 

2. मुंह का स्वाद (Mouth taste)

महिला के गर्भ धारण करने के पहले हफ्ते में मुंह का स्वाद कड़वा और कसैला हो जाता है जिसके कारण उन्हें भोजन सामग्री में सिर्फ खट्टी चीजों का स्वाद ही समझ में आता है।

 

3. सपने (Dreams)

कहते हैं कि गर्भवती महिला को सबसे अधिक अटपटे सपने आते हैं, एेसे में गर्भवती महिला के शरीर को ज्यादा आराम की जरूरत होती है।

 

4. आंखों के नीचे डार्क सर्कल (Dark Circle)

गर्भवती महिला के शुरूआती दिनों में उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं क्योंकि गर्भावस्था में महिला की त्वचा सूर्य का प्रकाश बर्दाश्त नहीं कर पाती है। 

 

5. थकावट (Exhaustion)

गर्भावस्था में महिला को थकावट होने से शरीर में रक्त के बनने में वृद्धि होती है ताकि बच्चे तक सभी पोषक तत्वों को पहुंचाया जा सके। इसलिए महिला को काम करने के दौरान थकान आना स्वाभाविक है।

 

6. पेशाब अाने में समस्या अाना (Urine problem)

गर्भावस्था के समय महिला की किडनी दोगुना काम करती है जिसके कारण महिला को हर दूसरे मिनट में पेशाब अाता रहता है। 

 

7. सिरदर्द (Headache)

पहले हफ्ते में गर्भवती महिला को शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाने के कारण थोड़ा-थोड़ा सिरदर्द होता रहता है जिसके कारण महिला को शरीर में अन्य परिवर्तनों को झेलना पड़ता है।

 

8. महिला का मूड उखड़ा-उखड़ा रहना (disturbed mood)

गर्भावस्था में महिला के शरीर में हार्मोन के बढ़ने से उनका मूड हमेशा उखड़ा-उखड़ा सा रहता है। एेसे में महिला को कभी अच्छा लगता है और कभी बहुत बुरा लगता है।

Advertising