प्रैंगनेंसी के दौरान रहना है हैल्दी तो इन फूड्स से बचें! (PICS)

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2016 - 02:05 PM (IST)

जब कोई अौरत प्रैगनेंट होती है तो इस समय उसको बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि महिला पर अपने साथ-साथ होने वाले बच्चे की जिम्मेदारी भी होती है।गर्भावस्‍था के समय महिलाअों के खान-पान में परिवर्तन अाने लगता है,जिस वजह से उनको चटपटी चींजे खाने को दिल करता है लेकिन इस दौरान अपने भोजन को लेकर सचेत रहना बहुत ही जरूरी होता है।अाहार में जरा सी चुक होने से कई समस्याअों का सामना करना पड़ सकता हैं।इसलिए बेहतर है कि ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें जिससे अापके बच्चे को नुकसान पहुंचे।आइए हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते है जिनका सेवन प्रैगनेंट अौरत के लिए सही नहीं।
 
 
1.शराब का सेवन 
 
अगर आप गर्भवस्था के दौरान भी शराब का सेवन जारी रखती हैं, तो बच्‍चे के स्पेक्ट्रम विकार (FASD) के साथ पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। 
 
2.कच्चे अंडे
 
गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडों का सेवन करने से महिलाअों की आंत्र में संक्रमण बन सकता है।
 
3.सॉफ्ट चीज
 
गर्भवती महिला को सॉफ्ट चीज जैसे फिटा, ब्री, और कैमेम्बर्ट पनीर, ब्‍लू वेइनेद चीज, क्युसो ब्लांको, क्‍युसो फ्रेस्को और फनेल के सेवन से बचना चाहिए।क्योंकि यह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। 
 
4.दूध और जूस
 
गर्भावस्था के समय पैक्ट्ड दूध अौर जूस जैसी चीजों के सेवन से बचना जरूरी है। इसलिए घर का दूध अौर जूस पीना ही प्रैंगनेसी के लिए बेहतर है।
 
5.कच्ची सब्जियां
 
गर्भावस्था के दौरान, कच्ची अंकुरित सब्जियों से बचना चाहिए क्‍योंकि बैक्टीरिया अंकुरित सब्जियों में मिल जाता हैं। क्योंकि मां अौर बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकते है।
 
6.कैफीन
 
कैफीन का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर और हार्ट बीट दोनों बढ़ जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए इसका करना नुकसानदेह हो सकता हैं,जिसका परिणाम डिहाइड्रेशन के रूप में सामने आता हैं।
 
7.हर्बल सप्‍लीमेंट

जो महिलाए रोजाना डिकैफ़िनेटेड चाय लेती है उनको गर्भावस्‍था के दौरान हर्बल सप्‍लीमेंट लेने से पहले अपने डाक्‍टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News