पंचाग (23 नवम्बर 2015, सोमवार)

Monday, Nov 23, 2015 - 08:45 AM (IST)

23 नवम्बर 2015, सोमवार

कार्तिक शुक्ल तिथि द्वादशी (दोपहर 1.17 तक)

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृश्चिक में

चंद्रमा मीन में

मंगल कन्या में

बुध वृश्चिक में

गुरु सिंह में

शुक्र कन्या में

शनि वृश्चिक में

राहू कन्या में

केतु मीन में

विक्रमी सम्वत् : 2072, मार्गशीर्ष प्रविष्ट: 8, राष्ट्रीय शक सम्वत: 1937, दिनांक: 2 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल: 1437, महीना: सफर, तारीख: 10, सूर्योदय: 7.06 बजे, सूर्यास्त: 5.22 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र:  रेवती (दोपहर 12.18 तक),  योग: सिद्धि (प्रात: 7.22 तक तथा बाद में योग व्यतिपात), चंद्रमा दोपहर 12.18 तक मीन राशि पर तथा उसके बाद मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (दोपहर 12.18 तक), दोपहर 12.18 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : सोम प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह, हरि प्रबोधोत्सव, श्री सत्य साई बाबा जयन्ती। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: 07.30 से 09.00 बजे तक।    

 -पं. असुरारि  नंद शांडिल्य ज्योतिष  रिसर्च सैंटर, 381, मोता सिंह नगर, जालंधर। 

Advertising