पंचाग (28 सितम्बर 2015, सोमवार)

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2015 - 08:07 AM (IST)

28 सितम्बर 2015, सोमवार
भाद्रपद शुक्ल तिथि पूर्णिमा (प्रात:8.21 तक) 
 
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चंद्रमा मीन में
मंगल सिंह में
बुध कन्या में
गुरु सिंह में
शुक्र कर्क में
शनि वृश्चिक में
राहू कन्या में
केतु मीन में
 
विक्रमी सम्वत् : 2072, आश्विन प्रविष्ट: 12, राष्ट्रीय शक सम्वत: 1937, दिनांक: 6 (अश्विन), हिजरी साल: 1436, महीना: जिल्हिज, तारीख: 13, सूर्योदय: 6.23 बजे, सूर्यास्त: 6.14 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र:  उत्तरा भाद्रपद (सायं 5.55 तक), योग: वृद्धि (सायं 4.27 तक), चंद्रमा मीन राशि पर, पंचक लगेी रहेगी। सायं 5.55 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : भाद्रपद पूर्णिमा, तिथि प्रतिपदा का श्राद्ध (प्रात: 8.21 बजे प्रतिपदा लगने के उपरांत), मेला गोईंदवाल (तरनतारन अमृतसर)। खंग्रास चन्द्र ग्रहण : 28 सितम्बर प्रात: 6.37 से लेकर प्रात: 9.57 (भारतीय स्टैंडर्ड टाइम) तक चंद्र ग्रहण धरती पर दिखाई देगा। भारत में केवल पश्चिमी गुजरात तथा पश्चिमी राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों में चन्द्रास्त से पहले कुछ मिनटों के लिए ग्रहण नजर आएगा, जिन शहरों में चन्द्रास्त प्रात: 6.37 से पहले होगा, वहां यह दिखाई न देगा? यह ग्रहण अफ्रीका, मैक्सिको, उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, कनाडा, यूरोप, कुछेक अरब देशों, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक में भी दिखाई देगा।  दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: 07.30 से 09.00 बजे तक।
 
 -पं. असुरारि  नंद शांडिल्य ज्योतिष  रिसर्च सैंटर, 381, मोता सिंह नगर, जालंधर। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News