पंचाग (31 जुलाई 2015, शुक्रवार)

Friday, Jul 31, 2015 - 11:03 AM (IST)

31 जुलाई 2015, शुक्रवार

द्वितीय (शुद्ध) आषाढ़ शुक्ल तिथि पूर्णिमा (सायं 4.13 तक), 

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कर्क  में

चंद्रमा मकर में

मंगल कर्क में

बुध कर्क में

गुरु सिंह में

शुक्र सिंह में

शनि वृश्चिक में

राहू कन्या में

केतु मीन में

विक्रमी सम्वत् : 2072, श्रावण प्रविष्ट : 16, राष्ट्रीय शक सम्वत: 1937, दिनांक: 9 (श्रावण), हिजरी साल: 1436, महीना: शव्वाल, तारीख: 14, सूर्योदय: 5.47 बजे, सूर्यास्त: 7.20 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (प्रात: 9.53 तक), योग: प्रीति (बाद दोपहर 2.37 तक) चंद्रमा मकर राशि पर।  पर्व, दिवस तथा त्यौहार : आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, गुरु पूजा, व्यास पूजा, महर्षि वेद व्यास जयन्ती, तेरा पंथ स्थापना दिवस (जैन), चातुर्मास्य व्रत नियमादि प्रारम्भ (जैन), मेला गुरू पूर्णिमा (नदी पार आश्रम, कुराली (पंजाब), मेला रुद्र गंगा (डोडा, जम्मू-कश्मीर), शहीद ऊधम सिंह बलिदान दिवस।  दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल:  प्रात: 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक।

  -पं. असुरारि  नंद शांडिल्य ज्योतिष  रिसर्च सैंटर, 381, मोता सिंह नगर, जालंधर। 

Advertising