नापाक हरकतों में पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त किया तलब

Friday, Oct 21, 2016 - 12:53 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बुधवार से भारतीय सुरक्षा बलों के कथित तौर पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए गुरुवार को भारत के उप उच्चाायुक्त को तलब किया। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि महानिदेशक(दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) ने भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया गया है।
 

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर केरन सेक्टर पर भारतीय सुरक्षाबलों की ओर से 19-20 अक्टूबर को बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघनों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया और महिलाओं और बच्चों समेत 12 नागरिक घायल हो गये। 


प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय उप उच्चायुक्त से कहा गया कि भारत इस घटना की जांच कराए और जांच रिपोर्ट पाकिस्तान के साथ साझा करे। साथ ही भारत अपनी सेना को नियंत्रण रेखा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए गांवों को निशाना बनाने का इरादा छोड़कर संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का निर्देश दें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघनों पर गंभीर ङ्क्षचता जताता है।

Advertising