पाकिस्तान में भी याकूब की फांसी पर चर्चा, PAK मीडिया दे रहा पल-पल की जानकारी

Thursday, Jul 30, 2015 - 09:11 AM (IST)

नई दिल्ली: 1993 के मुंबई बम ब्लॉस्ट के दोषी याकूब मेमन को आज सुबह करीब साढ़े छह बजे नागपुर जेल में फांसी दे दी गई। याकूब का शव लेने के लिए उसके दोनों भाई भी नागपुर जेल पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार याकूब का शव मुंबई में ही दफनाया जाएगा और उसके शव को एयर एंबुलेंस से जाया जाएगा मुंबई लाया जाएगा। वहीं याकूब की फांसी पाकिस्तान में भी ट्रैंड में है।

पाकिस्तान की मीडिया में भी आज याकूब की फांसी की खबरें दिखाई जा रही हैं। पाक मीडिया याकूब पर हो रही एक-एक गतिविधि पर जानकारी साथ-साथ में अपडेट कर रहा है। आपको बता दें कि गत बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने याकूब की फांसी पर दया याचिका खारिज करते हुए डेथ वारंट को सही ठहराया था। याकूब का आज 53वां जन्मदिन भी है।

Advertising