आेलंपिक से पहले दीपा करमाकर से मिली मेनका गांधी

Thursday, Jul 28, 2016 - 07:21 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज आेलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिनास्ट दीपा करमाकर से मुलाकात करके उन्हें रियो खेलों के लिए शुभकामनाएं दी। दीपा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और प्रधानमंत्री की पसंदीदा परियोजना बेटी बचाआे, बेटी पढ़ाआे कार्यक्रम की दूत भी हैं।  
 
अब तक कई पदक जीत चुकी इस जिनास्ट ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम की दूत बनकर उत्साहित हूं। मैं सभी लड़कियों से पढऩे और साथ ही खेलने की अपील करूंगी। ’’ मेनका गांधी ने कहा, ‘‘हमें दीपा पर गर्व है। एक भारतीय महिला में जो योग्यताएं होनी चाहिए वे उसमें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह रियो में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ’’
 
Advertising