Watch Pics: ग्लैमर से भरी इस इंडियन प्लेयर का है हर कोई दिवाना

Saturday, Sep 05, 2015 - 05:57 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में सिर्फ अभिनेत्रीयां ही नहीं बल्कि वुमन प्लेयर्स ने भी अपनी खूबसूरती से सभी को अपना दिवाना बनाया हुआ है। स्टार गोल्फर शर्मिला निकोलेट उनमें से एक है। शर्मिला ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हीरो वुमंस प्रोफेशनल गोल्फ टूर जीत लिया।
 
उन्होंने टूर के अंतिम दिन 1 अंडर 71 का स्कोर बनाकर साल का अपना पहला खिताब जीता। उनका कुल स्कोर 4 अंडर 212 रहा। वहीं दिल्ली की वाणी कपूर और कोलकाता की नेहा त्रिपाठी समान स्कोर (220)के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। शर्मिला को खिताबी जीत से 1.2 लाख रुपए की इनामी राशि मिली।
 
शर्मिला निकोलेट  स्पोट्र्स के साथ-साथ इनका नाम मॉडलिंग में भी चलता रहता है। 12 मार्च, 1991 को जन्मीं शर्मिला को कई बार फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं। इस खूबसूरत खिलाड़ी के पिता मार्क निकोलेट सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो फ्रेंच नागरीक हैं।
 
वही शर्मिला की मां सुरेखा निकोल बैंगलूरु में रहती हैं और पद्मिनी अरोमा लिमिटेड नाम की कंपनी चलाती हैं। शर्मिला के कई लव अफेयर भी रह चुके है।  उनका नाम बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जुड़ चुका है और आईपीएल मैचों के दौरान दोनों कई बार साथ दिख चुके हैं।
Advertising