रियो ओलंपिक: बैंडमिंटन मुकाबले में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी हारी

Friday, Aug 12, 2016 - 07:50 PM (IST)

रियो डि जेनेरो: भारतीय महिला जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की रियो ओलंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुरुआत खराब रही और उन्हें गुरुवार को महिला युगल के अपने पहले ग्रुप ए मैच में हार का सामना करना पड़ा। ज्वाला और अश्विनी को जापान की जोड़ी मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका ताहाशी ने लगातार गेमों में 21-15, 21-10 से पराजित कर दिया। 
 
भारतीय जोड़ी को मुकाबले में तालमेल पूरी तरह से नदारद था। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 19 मिनट में और दूसरा गेम 17 मिनट में गंवाया। भारतीय जोड़ी का ग्रुप ए में अगला मुकाबला शुक्रवार को हालैंड की एफजे मुस्केेंस और सेलेना पीक की जोड़ी से होगा। पदक हौड़ में बने रहने के लिए भारतीय जोड़ी को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
Advertising