आज और कल दिल्ली में चल सकती हैं तेज़ हवाएं

Saturday, Mar 26, 2022 - 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली: मार्च के महीने में ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में लोगों को मई-जून की भीषण गर्मी का एहसास होने लगा हैं। बढ़ती तपिष के कारण लोगों ने घरों में एसी और कूलर अभी से चलाने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा हैं कि लोगों को अभी इससे राहत नहीं मिलेगी। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत के साथ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी आईएमडी ने जताई हैं।

आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। दिल्ली में आज (शनिवार), 26 मार्च को न्यूनतम तापनान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला हैं। रविवार को दोपहर के समय पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।
 

Auto Desk

Advertising