अजीबो-गरीब मामला: शमशान घाट में कब्र से बच्चे का शव हुआ गायब (VIDEO)

Tuesday, Aug 30, 2022 - 05:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कालीघाट के शमशान घाट की कब्र में दफनाए गए बच्चे का शव गायब हो गया। बच्चे का शव 28 अगस्त को दफनाया गया था और 29 अगस्त को परिवार के लोग आए तो गड्ढे से बच्चा गायब मिला। जिस परिवार का बच्चा था, वह बुराड़ी के संत नगर का रहने वाला है और बच्चे की मौत के बाद वे बच्चे को यहां दफना कर गए थे। 

बता दें कि यह शमशान घाट यमुना किनारे है और यहां पर आवारा सूअर और कुत्ते भी बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं।  बहरहाल यह किसी जानवर ने अंजाम दिया है इसके पीछे कुछ और मामला है, इसकी जांच वजीराबाद थाना पुलिस कर रही है।

Anil dev

Advertising