माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने हरे रंग से रंगी मजार, SDM ने किया निरीक्षण

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 08:59 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। संजय वन में स्थित लालकोट के किले की दीवार के नजदीक बनी बेनाम मजार को कुछ शरारती तत्वों द्वारा करीब एक सप्ताह पहले हरे रंग पेंट से कलर कर दिया। इतना ही नहीं जंगल के बीच इस मजार का रास्ता बताने के लिए रातों-रात साईनेज भी बना दिए गए और बोर्ड भी लगा दिया गया।


सोशल मीडिया पर इस बेनाम दरगाह को हजरत शेख शहाबुद्दीन का बताया जा रहा है। मामला इतना अधिक बढ गया कि एसडीएम महरौली को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करना पडा।

बता दें कि संजय वन दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उद्यान विभाग के अंतर्गत आता है जबकि लालकोट के किले की दीवार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए उठा बवाल धार्मिक रूप लेता दिखाई दे रहा था। डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि यह बेनाम मजार तो काफी लंबे समय से बनी हुई है लेकिन यह किसकी है यह नहीं मालूम है। कुछ दिन पहले ही रातों-रात इस मजार को साफ कर इसके अगल-बगल के पत्थरों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा हरे रंग से रंग दिया गया। जिसके बाद यह बवाल बढ गया और महरौली गांव के लोग मामले में दखलंदाजी करने लगे।
 

इस मामले को धार्मिक रंग देकर इलाके का माहौल बिगाडने की कोशिश की जा रही है। यह जानकारी एसडीएम महरौली को लगते ही वो मौके पर पहुंची और निरीक्षण व पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों व एलजी को सौंप चुकी हैं। फिलहाल डीडीए कर्मचारियों द्वारा रंगे पत्थरों व साईनेज को प्राकृतिक बलुई रंग से रंग दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एएसआई के कुतुब सर्किल ने भी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Murari Sharan

Recommended News

Related News