दिल्ली में कोरोना संकट: 24 घंटे में 500 नए मामले आए सामने, अब तक 166 की मौत

Tuesday, May 19, 2020 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। राजधानी  दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखा गया है। यहां 24 घंटे में कोरोना के 500 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,554 हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में मरने वालों के आंकड़ें में इजाफा दिखाते हुए इनकी संख्या 166 बताई गई है। 

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वालों की संख्या 4750 हो गई है। दिल्ली में इस वक्त कोरोना के 5638 सक्रिय मामले हैं। वहीं 166 मरने वाले लोगों में से 50 वर्ष से कम आयु के 34 लोग, 50 से 59 के बीच की आयु के 45 लोग और 60 से अधिक उम्र के 87 लोग हैं 

50 साल से कम उम्र के 6850 लोग संक्रमित
कुल संक्रमितों की संख्या (10,554) में से 50 साल से कम उम्र के 7429 लोग संक्रमित हुए हैं। 50 से 59 साल की आयु के 1623 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 60 से अधिक आयु के 1502 लोग संक्रमित हैं। वहीं कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में कुल 1779 लोग भर्ती हैं। 158 लोग आईसीयू में और 16 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

2142 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में
कोविड हेल्थ केयर सेंटर में 133 लोग भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटरों में 648 लोग भर्ती हैं। वहीं 2261 कोरोना संक्रमित जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए और जिनकी हालत सामान्य है वो होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 14,5854 सैंपल की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है। वहीं 24 घंटे के अंदर कैट्स एंबुलेंस के लिए 189 कॉल आई है। वहीं हेल्पलाइन नंबर पर 1150 कॉल रिसीव किए गए हैं। दिल्ली में इस समय कुल 70 कनटेंमेंट जोन हैं। 

Kamini Bisht

Advertising