दिल्ली में कोरोना का कहर! 24 घंटे में सामने आए 591 नए मामले, अब तक 231 की मौत

Saturday, May 23, 2020 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली/डेस्क। दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के आंकड़ों तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां महज 24 घंटों के अंदर 591 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 12910 हो गई है। दिल्ली सरकार (Delhi Govt) द्वारा जारी कि गए हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) में मरने वालों की संख्या में इजाफा दिखाया गया है। 

यहां पर अब तक 231 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं दिखाई गई है। जाहिर है कि बढ़ा हुआ मौत का आंकड़ा ताजा नहीं है। अस्पतालों से देरी से मिली डेथ समरी की बाद ये आंकड़ा जारी किया गया है। 

6 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
राहत की बात ये है कि दिल्ली में कोरोना को मात देखर स्वस्थ होने वालों की संख्या 6267 पहुंच गई है। वही इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 6412 है। दिल्ली में अब तक 16,5047 सैंपल की कोरोना जांच हो चुकी है। वहीं हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के कारण बने कनटेंमेंट जोन की संख्या 86 बताई गई है। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में 14 कनटेंमेंट जोन घोषित कर उन्हें सील किया गया। 

3086 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में
वहीं कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में कुल 1886 लोग भर्ती हैं। वहीं आईसीयू में 184 मरीज जबकि 27 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोविड हेल्थ केयर सेंटर में 101 लोग भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटरों में 488 लोग भर्ती हैं। वहीं 3086 कोरोना संक्रमित जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए और जिनकी हालत सामान्य है वो होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर कैट्स एंबुलेंस के लिए 218 कॉल आई है। वहीं हेल्पलाइन नंबर पर 1088 कॉल रिसीव किए गए हैं।

 

Kamini Bisht

Advertising